फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Left home now hospitalized

घर छोड़ा अब अस्पताल में भर्ती

Sat, 09 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 09 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

 मनचलों की अभद्रता से आहत होकर घर छोड़कर पर मजबूर हुईं तीन बहनों में से दो को उपचार के लिए शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 अपने साथ अभद्रता होने पर दोनों मानसिक रुप से परेशान थीं। मारपीट के बाद सिर दर्द और अन्य शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। 

शनिवार को कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक रामधारी मिश्र जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। पीड़ित बहनों का उन्होंने बयान लिया। घरवाले छेड़खानी का आरोप लगाते हुए फिर से तहरीर दी और कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घरवालों ने आईजी से शिकायत की बात   कहीं है।

शहर की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि पांच जनवरी को बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हो गया। 

इस बात से नाराज मोहल्ले के कुछ लोगों ने शाम को उनके घर में घुस गए। विरोध करने पर घर में मौजूद तीन लड़कियों के साथ मारपीट की। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। मामूली कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। 

पुलिस में शिकायत किए जाने से नाराज आरोपी फिर महिला के घर पहुंचे और लड़कियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

पुलिस अधीक्षक  ने भी मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, आरोपियों की अभद्रता बढ़ती गई। इस बात से आहत बहनों ने मां के साथ घर छोड़ लिया।

 मामले की जानकारी होने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। अपने साथ हुए दुर्व्यवहार से दो बहनों सदमे में आ गईं और उनकी तबियत खराब हो गई। 

पीड़िता की मां ने आरोपियों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 

इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जाकर दोनों लड़कियों का बयान लिया गया है। घर वालों ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए फिर से तहरीर दी है।

 मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed