फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Knife dead woman killed, daughter injured

चाकू मारकर महिला की हत्या, बेटी घायल

Sun, 13 Mar 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 13 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Knife dead woman killed, daughter injured
चाकू मारकर महिला की हत्या, बेटी घायल।
 देव‌रिया के मदनपुर कस्बे के देवकली जयराम गांव में शनिवार की रात एक युवक ने 55 वर्ष की  महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला को बचाने में उसकी बेटी भी गंभीर रुप से घायल हो गई। उसके पेट और पीठ में चाकू लगा है। युवक नशे की हालत में अपने तीन साथियों के साथ रात करीब 11 बजे महिला के घर पहुंचा और हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मृत महिला की बेटी ने गांव के चार युवकों के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी है। रविवार को एसपी प्रभाकर चौघरी ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने मदनपुर पुलिस को हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


लालमती अपने मायके देवकली जयराम में पट्टे की जमीन पर टीनशेड डालकर गुजारा करती थी। उसकी बेटी माया भी कुछ दिन से उसके साथ रहती थी। शनिवार की रात मां बेटी खाना खाकर आपस में बातें कर रही थीं। इसी दौरान गांव का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। मां बेटी दोनों दरवाजा खोलने पहुचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल माया दरवाजा खोलते ही युवक उसकी मां पर चाकू से वार करने लगा और खींचकर घर के बाहर ले गए। लालमती के पेट और सीने में चाकू लगने से वह जमीन पर गिर गई। इस दौरान मां को बचाने में माया भी बुरी तरह घायल हो गई। युवक ने उस पर भी चाकू से वार किया। मां-बेटी को चाकू मारकर चारों युवक फरार हो गए। लालमती  ने तड़प कर दम तोड़ दिया।


घायल माया को गांव वालों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसने गांव के करन राजभर, सोमनाथ, सुनील और प्रमोद के खिलाफ हत्या और जान से मारने का प्रयास करने की तहरीर दी है।इस बाबत एसओ छोटेलाल ने कहा गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed