फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   It was the domination of the two sides firing

वर्चस्व को लेकर हुई थी दोनों पक्षों में फायरिंग

Sat, 14 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Sat, 14 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

शहर के सीसी रोड पर शुक्रवार की रात वर्चस्व को लेकर जमीन कारोबारी और सपा नेता के बीच गोली चली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 

दोनों पक्षों में टकराव की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने सपा नेता और उनके पुत्रों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

सीसी रोड निवासी सपा नेता कमला यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका अपने एक भाई से मनमुटाव है। एक ही मकान में सभी अलग-अलग कारोबार करते हैं। 

शहर के जमीन कारोबारी प्रेम कुशवाहा का कमला यादव के भाइयों से जान पहचान है। आरोप है कि भाइयों के साथ दूसरों की दोस्ती सपा नेता को नागवार लगती है। 

इसको को लेकर कई बार विवाद की स्थिति पैदा हो चुकी है। शुक्रवार की रात जमीन कारोबारी प्रेम कुशवाहा अपने निजी गनर रामभवन कुशवाहा और रजला निवासी एक सपा नेता के साथ कमला यादव के मकान पर पहुंचे और उसके भाई से बात करने लगे। 

किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद फायरिंग होने होने लगी। गोली चलने की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। रास्ते से गुजर रहे लोग भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी होते ही कुछ समय बाद दोनों पक्ष के समर्थक लामबंद हो गए। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष के लोग समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। पुलिस ने जमीन कारोबारी प्रेम कुशवाहा के गनर सोनूघाट निवासी रामभवन कुशवाहा की तहरीर पर सपा नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला यादव, उनके पुत्र अजय यादव, संजय यादव और धनंजय के खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी का केस दर्ज किया है। 

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि सपा नेता और उनके बेटों पर केस दर्ज हुआ है। दूसरे पक्ष से तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज होगा। जांच के बाद गोली चलने की पुष्टि हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed