{"_id":"592ef9ee4f1c1ba915bdd5ca","slug":"invoice-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को पीटने वाले का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा को पीटने वाले का शांतिभंग में चालान
देवरिया
Updated Wed, 31 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सरकार भले ही बदल गई, लेकिन महकमे में हनक सफेदपोशों की ही है। बीच चौराहे पर स्कार्पियो सवार मनबढ़ युवक ने वर्दी पर हाथ डाला। टीएसआई के साथ हाथापाई की।
इतना होने के बाद भी टीएसआई ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी। आरोपी को शांतिभंग में चालान और वाहन सीज कर पुलिस पीठ अपनी थपथपा रही है। कार्रवाई नहीं होने से पुलिस का मनोबल कमजोर हुआ है। हालांकि एसपी ने आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई का भरोसा दिया है। मंगलवार को टाउनहाल में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को आना था।
टीएसआई रामवृक्ष यातायात की व्यवस्था ठीक करने में लगे थे। बघौचघाट थानाक्षेत्र के पकहां गांव निवासी आशुतोष यादव उर्फ दीपक स्कार्पियो से कचहरी की तरफ जा रहा था। डीएम आवास के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर मोबाइल से बात कर रहा था। टीएसआई के मना करने पर उसने बसह शुरू कर दी। आरोप है कि दीपक ने वर्दी पर हाथ डालते हुए टीएसआई पर थप्पड़ चला दिया। फिर पुलिसवालों ने भी उसे बीच सड़क में जमकर पीटा।
विज्ञापन
स्कार्पियो के साथ आरोपी को पुलिस कोतवाली ले गई।
देर शाम तक कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव पूछताछ करते रहे। जानकारी होने के बाद एसपी राजीव मल्होत्रा ने टीएसआई रामवृक्ष को आवास पर बुलाकर घटना की जानकारी मांगी। सूत्रों ने बताया कि मामला हाईप्रोफाइल था। पुलिस पर दबाव बढ़ने लगा। दरोगा रामवृक्ष यादव ने आरोपी के खिलाफ थाने में कोई तहरीर नहीं दी। इसके बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि कार्रवाई तो हुई है, वाहन सीज किया गया है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।