फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Invoice Injury

दरोगा को पीटने वाले का शांतिभंग में चालान

Wed, 31 May 2017 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 31 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Invoice Injury
Demo Pic - फोटो : google
देवरिया। सरकार भले ही बदल गई, लेकिन महकमे में हनक सफेदपोशों की ही है। बीच चौराहे पर स्कार्पियो सवार मनबढ़ युवक ने वर्दी पर हाथ डाला। टीएसआई के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन


इतना होने के बाद भी टीएसआई ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी। आरोपी को शांतिभंग में चालान और वाहन सीज कर पुलिस पीठ अपनी थपथपा रही है। कार्रवाई नहीं होने से पुलिस का मनोबल कमजोर हुआ है। हालांकि एसपी ने आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई का भरोसा दिया है। मंगलवार को टाउनहाल में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को आना था।
विज्ञापन


टीएसआई रामवृक्ष यातायात की व्यवस्था ठीक करने में लगे थे। बघौचघाट थानाक्षेत्र के पकहां गांव निवासी  आशुतोष यादव उर्फ दीपक स्कार्पियो से कचहरी की तरफ जा रहा था। डीएम आवास के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर मोबाइल से बात कर रहा था। टीएसआई के मना करने पर उसने बसह शुरू कर दी। आरोप है कि दीपक ने वर्दी पर हाथ डालते हुए टीएसआई पर थप्पड़ चला दिया। फिर पुलिसवालों ने भी उसे बीच सड़क में जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कार्पियो के साथ आरोपी को पुलिस कोतवाली ले गई।

देर शाम तक कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव पूछताछ करते रहे। जानकारी होने के बाद एसपी राजीव मल्होत्रा ने टीएसआई रामवृक्ष को आवास पर बुलाकर घटना की जानकारी मांगी। सूत्रों ने बताया कि मामला हाईप्रोफाइल था। पुलिस पर दबाव बढ़ने लगा। दरोगा रामवृक्ष यादव ने आरोपी के खिलाफ थाने में कोई तहरीर नहीं दी। इसके बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि कार्रवाई तो हुई है, वाहन सीज किया गया है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed