{"_id":"56ec49e54f1c1b50248b541c","slug":"infant-killed-by-bang","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधमुंही बच्ची को पटककर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुधमुंही बच्ची को पटककर मार डाला
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बच्चे काे पटककर मार डाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के बघौचघाट सास से झगड़े के बाद एक महिला ने सात माह की बेटी को पटककर मार डाला। यह सनसनीखेज मामला गुरुवार की रात कोईरी पट्टी गांव में प्रकाश में आया। पुलिस अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। कोईरी पट्टी गांव की महिला अपनी सात माह की बेटी, दो बेटे और सास के साथ रहती है। पति बाहर रह कर काम करता है। गांव में चर्चा है कि महिला का अपने पति और सास से अक्सर विवाद होता रहता है।
गुरुवार की रात करीब नौ बजे सास और महिला में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला सात माह की बेटी को गोद में ले रखी थी। विवाद से गुस्साई महिला ने बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया। सास के रोकने पर महिला ने बच्ची को दुबारा जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद दोनों रोने-बिलखने लगीं। गांव के लोगों ने रोने की आवाज सुनी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात में ही महिला ने बच्ची को नदी के किनारे दफन कर दिया। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई।
गांव के लोगों ने नदी के किनारे बच्ची की तलाश की लेकिन शव नहीं मिला। थानाध्यक्ष रामअशीष यादव ने बताया कि किसी ने कोई सूचना या तहरीर नहीं दी है। अगर घटना हुई है तो गांव के लोगों से संपर्क कर सच्चाई जानने की कोशिश की जाएगी।