तार बदलने के दौरान हादसा, छह मजदूर घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का केबिल बदलने के दौरान अचानक तारों में करंट प्रवाहित होने से छह मजूदर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो मजूदरों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान बिजली विभाग का जेई के भी मौके पर मौजूद होने की बात बताई जा रही है।
काम कर रहे मजदूरों का कहना है कि तार जोड़ने से पहले उन्होंने हनुमान मंदिर फीडर से शट डाउन ले रखा था। हादसे के लिए बिजली विभाग के लोग जिम्मेदार हैं।
देवरिया खास, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास विद्युत पोलों पर केबिल लगाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के मजदूर काम कर रहे थे।
मंगलवार शाम चार बजे के करीब केबिल को ट्रांसफार्म से जोड़ा जा रहा था। इसी बीच करंट प्रवाहित हो गई। हादसे में काम कर रहे मजदूर रामपुर कारखाना के अंबिकेश, अखिलेश, विकास, गौतम चक मठिया के नौशाद और मेहड़ापुरवा निवासी मुन्ना घायल हो गए।
ठेकेदार का काम करा रहा मेठ मनोज भी घायल हो गया। हादसा देखकर बिजली विभाग का जेई भाग निकला। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
हादसे में गंभीर रुप से घायल आशीष और मनोज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल मजदूर अखिलेश और विकास ने बताया कि काम करने के दौरान बिजली विभाग से शटडाउन की अनुमति ली गई थी। अचानक करंट कैसे आ गई। उन्हें कुछ समझ में नहीं आया।