फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the name of providing employment to 10 million swindle

रोजगार दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Wed, 30 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 30 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

बेरोजगारों को सऊदी अरब में रोजगार दिलाने के नाम पर मोटी रकम हड़पने वाले दो ठगों को पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन से पकड़ा। हिरासत में रखकर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस की माने तो दोनों ने मिलकर पंद्रह बेरोजगारों से करीब दस लाख रुपये ठगे हैं। 

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र और कुशीनगर जिले के रहमत अली, मेराज, तवरेज, नसीम, बशीर, अरमान और सुहेल समेत पंद्रह बेरोजगार युवकों से खुखुन्दू और कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो ठगों ने सऊदी अरब में रोजगार दिलाने के के नाम पर 75-75 हजार रुपये कुछ माह पूर्व लिया था। 

लेकिन आज तक इन युवकों को दोनों सऊदी नहीं भेज सके। काफी दिनों से दोनों युवकों के रकम वापस मांगने पर लौटाने में आनाकानी कर रहे थे। 

बेरोजगार युवकों का आरोप है कि दोनों ठग सुबह रकम वापस देने की बात कहकर ट्रेन से मंगलवार की रात भागने की कोशिश कर रहे थे। युवकों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। 

कोतवाली में रकम वापस करने को लेकर पंचायत हुई। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed