फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the land dispute bombs away, eight injured

भूमि विवाद में चले बम, मारपीट में आठ घायल

Sun, 22 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 22 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

करौंदी गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद में एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बम से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। 

बम फटने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पाकर सीओ और कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने बम के अवशेष के नमूने लिए। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। 

ग्राम करौंदी निवासी फूलचंद यादव और भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रीगुर्राव निवासी वीरेंद्र सिंह के बीच करौंदी स्थित ढाई बीघा जमीन को लेकर विवाद है। 

रविवार को वीरेंद्र सिंह खेत में पानी चला रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग खेत में पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दहशत फैलाने के लिए पांच बम भी फोड़े गए। 

मारपीट में एक पक्ष के रविंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, अरुण सिंह व दूसरे पक्ष के फूलचंद यादव, रामबढ़ाई यादव, मंशा यादव, रमेश यादव घायल हो गए। 

एक पक्ष का इलाज देवरिया सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर पर कराया गया। 

सूचना पाकर सीओ बरहज सुधीर शर्मा, बरहज, मईल, सलेमपुर, खुखुंदू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए बमों नमूने लिए। सीओ ने बताया कि मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed