{"_id":"b46a2838641b923ddf55d3c3e28c9152","slug":"in-sharp-shot-at-election-rivalry-the-young-man-fled-saved-lives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पैना में गोली चली, युवक ने भागकर बचायी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में पैना में गोली चली, युवक ने भागकर बचायी जान
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैना गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम छठ घाट से लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। जान बचाने के लिए भाग रहे युवक पर दोबारा फायरिंग की गयी। बचते हुए युवक अपने घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसके दरवाजे पर भी फायरिंग की गयी। वारदात की जानकारी होते ही एसडीएम गिरिजेश चौधरी, सीओ सुधीर शर्मा मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव का माहौल है। पैना निवासी सत्यवान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह मंगलवार की शाम सतीहड़ा छठ घाट पर गया था। बताया जाता है कि हाल ही संपन्न हुए क्षेत्र पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर घाट से लौटते समय रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने कट्टे से उसके उपर फायर कर दिया। युवक अपनी जान बचाते हुए घर की ओर भागा। भागते समय भी दोबारा उस पर फायरिंग की गयी। इसी बीच युवक अपने घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद भी उसके दरवाजे पर फायरिंग की गयी। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एसडीएम सीओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। सीओ सुधीर शर्मा ने बताया शांति व्यवस्था को खराब करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। गोली चलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन