{"_id":"5d013c57bdec220739650ee6","slug":"in-clash-16-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में चटकीं लाठियां, 16 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाली के विवाद में चटकीं लाठियां, 16 घायल
Wed, 12 Jun 2019 11:24 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में बुधवार को नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से सोलह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का इलाज पीएचसी पर कराया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। अलग-अलग समुदायों का मामला होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस तैनात की गई है।
सिंगही गांव के रहने वाले रामनारायण राजभर और खुश मोहम्मद के परिवार के बीच एक साल से नाली विवाद है। बुधवार दोपहर आंधी पानी के बाद एक पक्ष के दरवाजे पर पानी इकट्ठा हो गया। दूसरा पक्ष नाली का पानी रोकना लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के अविनाश राजभर, रामनारायण, रामबहाल राजभर, विनोद कुमार, विकास कुमार, तारा देवी, वंदना, दुखन, उषा देवी, रामछबीला और दूसरे पक्ष के साबिरा खातून, जैबुन्निशा, कुर्बान अली, आसमा, जमीला, शाहरुख घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ भटनी ने सभी घायलों को पीएचसी भेजवाया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि नाली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। मामले की छानबीन की जा रही है।