फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in accident a girl student died

बेकाबू कार ने स्कूल जा रहीं तीन छात्राओं को कुचला, एक की मौत

Sat, 23 Feb 2019 12:28 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 23 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
in accident a girl student died
दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : amar ujala
देवरिया/रुद्रपुर। बेकाबू कार की चपेट में आने से पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन समेत दो छात्राएं भी जख्मी हुईं हैं। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं को कुचलने के बाद कार ने टेंपो में भी टक्कर मारी। टेंपो दीवार पर गिरी। दीवार ढहने से एक महिला जख्मी हुई है। हादसा रुद्रपुर नगर स्थित एक स्कूल के पास हुई है। कार चालक फरार हो गया, लेकिन उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थानाक्षेत्र के डवनाडीह गांव निवासी रमायन यादव की बेटी काजल (12) अपनी ननिहाल रुद्रपुर थानाक्षेत्र के डहरौली गांव में रहकर चौराहे पर ही स्थित स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती थी। वह रोज की तरह शुक्रवार की सुबह अपनी छोटी बहन आंचल के साथ स्कूल जा रही थी। नरायनपुर की ओर से तेज रफ्तार में कार रुद्रपुर की ओर आ रही थी। स्कूल से कुछ कदम पहले चौराहे पर अनियंत्रित हुई कार ने स्कूल जा रही गांव के मनोज यादव की बेटी लक्ष्मी को टक्कर मार दी। कार से टकरा कर वह दूर जा गिरी। अनियंत्रित कार ने काजल और उसकी बहन आंचल को भी चपेट में ले लिया। काजल के सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आंचल और लक्ष्मी को गंभीर चोट आई। दोनों को गांव के लोग अस्पताल ले गए। यहां से लक्ष्मी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लक्ष्मी और आंचल पहली कक्षा की छात्रा हैं। लड़कियों को कुचलते हुए कार बगल में खड़ी टेंपो से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार हुई की टेंपो उछलकर दीवार से टकरा गई। दीवार ढहने से एक महिला को भी चोट आई। वहीं, टेंपो के परखचे उड़ गए। गुस्साए लोगों ने कार में सवार पांच लोगों में से दो को दबोच लिया। चालक सहित तीन लोग भाग निकले। पुलिस मृत छात्रा के नाना अंबिका यादव की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


इनसेट में
काफूर हो गया बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना
रुद्रपुर। बड़हलगंज थाना के डवनाडीह गांव की रहने वाली लक्ष्मी पढ़-लिखकर कुछ बनने के लिए ननिहाल आई थी। उसकी मौत के बाद माता-पिता का बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना काफूर हो गया। अस्पताल पहुंची मां फूलमती दहाड़ें मारकर रो रही थी। उसकी सबसे होनहार बेटी लक्ष्मी सड़क हादसे का शिकार हो गई। पिता रमायन बंगलूरू में रहकर कमाते हैं। उन्होंने दोनों बेटियों की अच्छी पढ़ाई के लिए ननिहाल डहरौली भेजा था। छोटे बेटे आनंद और आंचल के साथ मां भी मायके में रह कर बच्चों को पढ़ा रही थी। रोज सुबह बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजना और उनकी शिक्षा पर ध्यान देने के लिए वह लोग गांव छोड़कर आए थे। बड़ी बेटी काफी प्रतिभावान थी। उसके प्रतिभा को पहचानकर माता-पिता उसे डॉक्टर बनाने का सपना पाल लिए। स्कूल में लक्ष्मी अपनी कक्षा में सबसे तेज थी। दुर्घटना में उसकी मौत से स्कूल के शिक्षक और बच्चे रो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed