पति ने मायके आई पत्नी पर चाकू से हमला किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके आई पत्नी पर पति ने चाकू से हमला कर दिया। राहगीरों के शोर पर पहुंचे गांव वालों ने भाग रहे पति की पकड़कर पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बीच लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लार के देवसिया गांव निवासी वृद्घिचन्द्र की बेटी पूनम की एक वर्ष पूर्व मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी विनोद के साथ शादी हुई। विनोद दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
तीन माह पूर्व इसकी पत्नी पूनम अपने मायके देवसिया चली गई। शनिवार को विनोद दिल्ली से अपने ससुराल पहुंचा। गांव के बाहर देवलाल महराज के स्थान पर फोन कर उसे कुछ सामान देने के बहाने बुलाया।
दोपहर में अकेली पहुंची पत्नी पूनम से कुछ देर बात करने के बाद सड़क के नीचे खेत में ले गया और चाकू से उसके गर्दन पर वार कर दिया।
पूनम का शोर सुन उधर से गुजर रहे राहीरों ने शोर मचाया तो विनोद भागने लगा। भाग रहे पति को गुस्साएं लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी धुनाई की।
सूचना पर गांव में मईल पुलिस पहुंच गई। गर्दन में चाकू लगने से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं कुछ देर बाद पहुंची लार पुलिस ने विनोद को हिरासत में ले लिया और पूनम के चाचा त्रिवेणी राजभर की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया । एसओ विकास यादव ने बताया कि पति ने महिला पर कई आरोप लगाए हैैं। मामले की जांच की जा रही है।