{"_id":"57e172414f1c1bc409a828f5","slug":"home-minister-had-reached-the-stage-aslhadhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री के मंच तक पहुंचा था असलहाधारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहमंत्री के मंच तक पहुंचा था असलहाधारी
देवरिया
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
रवि राय
देवरिया। पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि में आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह की वीआईपी सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है। 15 सितंबर को सलेमपुर में उनके कार्यक्रम के दौरान कई चक्र का सुरक्षा घेरा भेदते हुए एक असलहाधारी मंच तक पहुंच गया और किसी को भनक तक न लगी। इसका पता गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में चला। इसे लेकर गृहमंत्रालय ने यूपी सरकार से इसे लेकर जबाब तलब किया है।
इसे लेकर सुरक्षा में लगे अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। शुक्रवार को देवरिया पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल ने मामले के बारे में जानकारी जुटाई। संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर उन्होंने क्राइम मीटिंग में एक अधिकारी को फटकार भी लगाई। 15 सितंबर को सलेमपुर से सांसद रहे हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, स्वामीप्रसाद मौर्या और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही और रमापतिराम त्रिपाठी पहुंचे थे।
उनके साथ सलेमपुर, बलिया, सिवान और घोषी के कई नेता मंच पर थे। सुरक्षा की कमान एनएसजी कमांडो के अलावा स्थानीय अधिकारी संभाल रहे थे। गृहमंत्री के लिए तीन सुरक्षा घेरे बनाए गए थे। बकायदा लोगों को मेटलडिटेक्टर से गुजरना था। मंच के पास वीआईपी मूवमेंट केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों के पास थी। इसके बावजूद असलहाधारी मंच तक पहुंच गया।
विज्ञापन
हालांकि, कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया, मगर सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृहमंत्रालय ने यूपी सरकार से जबाब तलब किया है। सूत्रों की माने तो गृहमंत्रालय ने कार्यक्रम की सीडी भेजकर इस चूक के बारे में जवाब मांगा है। इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मामले की जांच आईजी गोरखपुर कर रहे हैं। इस बाबत मोहम्मद इमरान, एसपी ने बताया कि राजनीतिक कार्यक्रम था, एएसपी सुरक्षा में थे। मंच के पास असलहा देखे जाने की बात सामने आ रही है। जांच चल रही है।