फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Guns and swords displayed in procession

जुलूस में बंदूक और तलवार का प्रदर्शन

Wed, 12 Oct 2016 11:20 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 12 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Guns and swords displayed in procession
लार के मेहरौना गांव में मोहर्रम के दिन दोपहर में निकले जुलूस में बंदूक के साथ मौजूद युवक। - फोटो : नीलांबुज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। मोहर्रम जुलूस में शामिल युवकों ने रोक के बावजूद पुलिस के सामने असलहा और तलवार का प्रदर्शन किया। इसकी भनक लगते ही प्रशासन हरकत में आ गया और आननफानन में हथियारों को जुलूस से हटवा दिया गया।

हालांकि पुलिस असलहों के प्रदर्शन से इंकार कर रही है। आईजी जोन के फरमान पर एसपी ने मोहर्रम और नवरात्र के जुलूस में असलहों के प्रदर्शन पर रोक लगा रखी थी। लार के मेहरौना बाजार में मोहर्रम के दिन दोपहर में निकले जुलूस में युवकों ने बंदूक और तलवार लेकर खुलेआम प्रदर्शन करते दिखे। पुलिस इस दौरान मौन रही। पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन


जुलूस में असलहों के प्रदर्शन का फोटो वॉयरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आ गया। मेहरौना पहुंचे सीओ अजय राय और एसडीएम राजेश तिवारी ने जुलूस में शामिल युवकों को चेतावनी देते हुए तलवार और बंदूक हटाने को कहा। प्रदर्शनकारियों ने बंदूक और हथियार हटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक मेहरौना में सीओ और एसडीएम जमे रहे। सीओ ने बताया कि युवक तलवार निकाले थे। बंदूक का प्रदर्शन करते मैने नहीं देखा। वीडियो फुटेज देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


दिखा देशभक्ति की जज्बा
मेहरौना में मोहर्रम जुलूस में तिरंगा के साथ शामिल युवकों ने देशभक्ति नारा बुलंद कर एकता और अखंडता को मजबूत किया। एक युवक करीब 20 फीट ऊंचा तिरंगा लेकर आगे-आगे चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed