फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four people, including former pradhan complaint

पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर केस दर्ज

Wed, 23 Dec 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 23 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
 किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एसपी के आदेश के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों तलाश तेज कर दी है।

 बताते चलें कि इस मामले में अब तक पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने के आरोप लग रहे थे। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की किशोरी 12 दिसंबर से लापता है। 

परिवारवालों ने एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का शक जाहिर किया। इस मामले में कई लोगों के शामिल होने का पता चला।

 परिवारवालों का आरोप है कि युवक के बहकावे में आकर किशोरी 45 हजार रुपये लेकर चली गई। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

लेकिन पुलिस दौड़ाती रही और कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि पुलिस दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही थी। मजबूरन महिला ने एसपी से गुहार लगाई।

 महिला ने एसपी को बताया कि उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाने में पूर्व प्रधान समेत दो महिलाओं का भी हाथ है।

 एसपी पंकज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ को तत्काल केस दर्ज कर किशोरी को बरामद करने का निर्देश दिया। 

मईल एसओ जेपी सिंह यादव ने पीड़ित महिला की तहरीर पर अड़िला गांव के पूर्व प्रधान जीतेन्द्र, दुर्गावती देवी, निर्मला देवी और युवक अर्जुन कुमार पर बहला फुसलाकर भगाने और हरिजन उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed