फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four miscreants looted 60 thousand

चार बदमाशों ने 60 हजार लूटे

Mon, 21 Nov 2016 11:21 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 21 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
 Four miscreants looted 60 thousand
लूट का शिकार हुआ सेल्समैन दयाशंकर। - फोटो : अमर उजाला
भटनी। देशी शराब दुकान के सेल्समैन को चाकू मारकर बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूट लिया। भागते समय दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। घायल सेल्समैन का इलाज लोगों ने एक निजी डॉक्टर के यहां कराया।
विज्ञापन


पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। खोरीबारी रामपुर चौराहे पर देशी शराब की दुकान पर महराजगंज के अहमदपुर गांव  निवासी दयाशंकर यादव सेल्समैन का कार्य करते हैं। रात में वह दुकान में सोते हैं। रविवार रात करीब 11 बजे चार लोग पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही एक युवक सिर पर तमंचा सटा दिया और बिक्री का 60 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को चाकू मार दिया और एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। सूचना के बाद भी रात को पुलिस नहीं पहुंची। सेल्समैन ने तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि शराब पीने के लिए ग्लास नहीं देने पर मारपीट हुई है। फायरिंग और लूट का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed