फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   flying squad caught 1 lacs

फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ी 1.08 लाख रुपये नकदी

Sun, 14 Apr 2019 12:05 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 14 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
flying squad caught 1 lacs
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
देवरिया। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता की निगरानी के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वॉड ने बैतालपुर के पास चेकिंग के दौरान कार सवार तीन लोगों के पास से 1.08 लाख रुपये नकदी बरामद की है। कार सवारों ने इसे बकाया वसूली का पैसा बताया है। हालांकि, वह मौके पर कोई साक्ष्य नहीं दिखा सके। फिलहाल, यह धनराशि जब्त कर ली गई है। साक्ष्य दिखाने के बाद आगे पर इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र के नेतृत्व में गठित एसआई संजय कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार, अशोक कुमार की फ्लाइंग स्क्वॉड बैतलापुर कस्बे के समीप शनिवार की शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। रास्ते से गुजर रहे एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें सवार राकेश निवासी अबूबकरनगर, सुनील कुमार निवासी भीखमपुर रोड व चालक हरेंद्र यादव के पास से बैग में एक लाख आठ हजार आठ सौ तीस रुपये बरामद हुए। राकेश व सुनील ने बताया कि वह बीड़ी, माचिस का कारोबार करते हैं। छोटे व्यापारियों से बकाया वसूल कर देवरिया लौट रहे थे। हालांकि, टीम ने उनसे इनसे संबंधित कागजात मांगा तो वह नहीं प्रस्तुत कर सके। टीम ने रुपये जब्त कर लिए। स्क्वॉड प्रभारी ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि बरामद नकदी के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं उपलब्ध कराया गया। फिलहाल, धनराशि जमा करा ली गई है। साक्ष्य पेश करने पर रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed