{"_id":"5867ed3a4f1c1b255eeed189","slug":"flirting-father-was-killed-at-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध पर पिता की हत्या
देवरिया
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
गांव मेंछापा मारती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर(देवरिया)। बेटी से हुई छेड़खानी की शिकायत करने गए पिता की दबंगों ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के सहला गांव निवासी हरिशंकर यादव की बेटी खेत में शनिवार सुबह गन्ना काटने गई थी। गांव के युवक इंदल यादव ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी। घर पहुंची युवती ने यह बात अपने पिता को बताई। हरिशंकर दिन में करीब 11.30 बजे इंदल के घर पहुंचे और उसके पिता मुन्नीलाल यादव से शिकायत की। इससे नाराज इंदल ने लाठी से हरिशंकर के सिर पर वार कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी होने पर हरिशंकर के दोनों बेटे भी वहां पहुंच गए। बेटों से भी मुुन्नीलाल झगड़ने लगा।
आनन-फानन में हरिशंकर को लेकर घर वाले अस्पताल गए, जहां से पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हरिशंकर के बेटे सोनू यादव की तहरीर पर मुन्नीलाल यादव, बेटे इंदल, मृत्युंजय, बृजेश, पत्नी आशा देवी, बेटी पर हत्या और छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि मुन्नीलाल, इंदल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।