फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire in rudrapur area

जलती बीड़ी खेत में फेंकने से लगी आग, 150 एकड़ फसल राख

Sun, 14 Apr 2019 12:12 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 14 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
fire in rudrapur area
खोरमा में लगी आग। - फोटो : amar ujala
रुद्रपुर। जलती हुई बीड़ी खेत में फेंकने से शनिवार को तीन गांवों के दर्जनों किसानों के खेत में गेहूं की खड़ी फसल राख हो गई। करीब 150 एकड़ फसल आग की चपेट में आई। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की अथक कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

महेशपुर-खोरमा मार्ग पर खोरमा गांव निवासी महेंद्र त्रिपाठी के खेत में किसी ने बीड़ी पीने के बाद फेंक दिया। कुछ ही देर बाद तेज हवा के प्रभाव से आग लग गई। लपटें उठती देखकर किसान शोरगुल मचाते हुए आग बुझाने के लिए दौड़े। गांव के युवकों ने अरहर और झाड़ से आग बुझाने की कोशिश की। आग लगने के एक घंटे बाद देवरिया से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुुंची। अगलगी से खोरमा, महेशपुर गांव के दशरथ धोबी, अरविंद, सूर्यनाथ, अरुण, रामधनी, बदरी, मदन त्रिपाठी, शिरोमणि तिवारी, बालेंद्र, गोपाल, रविंद्र, अवधेश मणि, कमलेश, शिवदत्त, शहादरा देवी, गंगेश्वर, सुरेंद्र, कुलपति, जयकिशोर, शिवदास, पंकज, घुरहू, हरि, अनिल, रमेश, गोपाल, गोविंद, प्रमोद, विनोद, मुन्ना त्रिपाठी, नेपाल तिवारी समेत पचास किसानों की फसल जल गई। रतनपुर गांव में कंबाइन से कटाई के दौरान आग लगने से गांव के चंद्रभूषण सिंह, भोला सिंह, सुदामा सिंह, चंद्रभान सिंह, रवि पांडेय, सुनील सिंह और पचलड़ी के नेतापाल, राजू यादव की गेहूं और अरहर की फसल जल गई। एसडीएम सुनील सिंह ने लेखपाल की टीम के साथ क्षति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को जल्द ही क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


फायर बिग्रेड पर किसानों ने जताई नाराजगी
रुद्रपुर। खोरमा-महेशपुर गांव के सरेह में लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई। किसानों ने रुद्रपुर तहसील पर दमकल की गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हर साल रुद्रपुर में दमकल की गाड़ी रहती थी, इस बार प्रशासन ने गाड़ी ही नहीं भेजवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पैना में 50 बीघा गेहूं की फसल जली 
बरहज/पैना। क्षेत्र के अमांव और पैना गांव में आग लगने से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। पैना में 12 बजे गोरखुआं बगीचे में सूखे पत्ते जलाए गए थे। यहीं से निकली चिंगारी से गांव निवासी नरेंद्र पांडेय के खेत में आग लग गई। उदय सिंह, भानु सिंह, चंद्रमोहन, जयराम, डॉ. राजेंद्र, अजय सिंह, विजय सिंह, शेर सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, तपनारायण सिंह आदि का करीब 50 बीघा खेत जल गया। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसडीएम विनीत कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल से क्षति का आकलन कर रिपोर्ट मांगी गई है। उधर, शनिवार को अमांव गांव में दिलीप मिश्र के घर के सामने लगे कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से बांस की कोठी में आग लगी। लोग जब तक कुछ समझ पाते बांस जलने लगा। सूचना पर सीओ निष्ठा उपाध्याय, थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।  


उपकोषागार में शिफ्ट हुआ अग्निशमन कार्यालय
बरहज। तहसील परिसर में खाली पड़े उपकोषागार कार्यालय में प्रशासन ने अग्निशमन दफ्तर को शिफ्ट किया है। पहले इसे सीओ कार्यालय परिसर में ही स्थापित होना था, लेकिन जगह के अभाव में उपकोषागार कार्यालय में स्थापित किया गया है। तहसील क्षेत्र से भलुअनी, भागलपुर, खुखुंदू, मदनपुर आदि क्षेत्रों के करीब 150 गांव जुड़े हैं। इस संबंध में एसडीएम विनीत कुमार सिंह ने बताया कि अस्थायी तौर पर कार्यालय शिफ्ट कराया गया है। बिजली-पानी की जो कमी है, उसे शीघ्र दूर करा दिया जाएगा।


तार टूटने से लगी आग
पड़री बाजार। खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री पांडेय गांव में बिजली का तार टूटने से लगी आग में गेहूं की खड़ी फसल जल गई। पड़री पांडेय गांव के भरल अंसारी के खेत से गुजरा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार शनिवार अपराह्न 3:30 बजे गेहूं के खेत में टूटकर गिर गया। इससे लगी आग में भरल अंसारी का 22 कट्ठा, खलील अंसारी का 22 कट्ठा, राजीव पांडेय का 13 कट्ठा, टोनी पांडेय का 13 कट्ठा, मनमोहन पांडेय का 13 कट्ठा, अली शेर अंसारी का 5 कट्ठा, शिवधारी गोंड़ का 20 कठ्ठा, रामधार का 5 कट्ठा, रामवृक्ष प्रसाद का 6 कट्ठा, रजधारी प्रसाद का 10 कट्ठा, असलम अंसारी का 3 कट्ठा, अजीज का 5 कट्ठा, असगर का 5 कट्ठा, शमशुल का 5 कट्ठा व खालिद का 5 कट्ठे में बोई गई गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल अमरेश मौर्य ने क्षति का आकलन किया। आग बुझने के बाद फायर सर्विस की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed