फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Female accountant lawyer detained on abuse

महिला लेखपाल से दुर्व्यवहार करने पर वकील हिरासत में

Wed, 27 Jul 2016 11:14 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 27 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
 Female accountant lawyer detained on abuse
वकील - फोटो : demo pics
भाटपाररानी। तहसील के एक वकील ने बुधवार को एक महिला लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। महिला लेखपाल भी चप्पल निकाल कर वकील को दौड़ा लिया। क्षुब्ध महिला लेखपाल ने उपजिलाधिकारी से लिखित शिकायत की।
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने वकील को हिरासत में ले लिया।
तहसील में लेखपालों की नई भर्ती के तहत कुछ महिलाएं लेखपाल पद पर तैनात हैं। बुधवार को तहसील के एक वकील किसी कार्यवश लेखपाल कक्ष में गये थे। आरोप है कि उन्होंने महिला लेखपाल से कुछ टिप्पणी कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला लेखपाल ने चप्पल लेकर वकील को दौड़ा लिया। बाद में महिला लेखपाल ने घटना की लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी जयप्रकाश से की और सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने तुरंत थानाध्यक्ष को बुलाकर वकील को गिरफ्तार का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि वकील पुलिस कस्टडी में हैं। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष गजेंद्र राय ने बताया कि महिला लेखपाल की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत पूछे जाने पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद पांडेय ने बताया कि वकील ने महिला लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नागेश दूबे ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed