फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father and son stabbed

विशुनपुर बगही में चाकू मारकर पिता-पुत्र की हत्या

Sat, 03 Mar 2018 11:25 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 03 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
father and son stabbed
विशुनपुर बगही में योगेंद्र और राजन की मौत पर रोते बिलचाते घरवाले। - फोटो : amar ujala
एकौना। 
विज्ञापन

मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार को होली के मौके पर विशुनपुर बगही गांव में चाकू मारकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। चाकू लगने से गांव के योगेंद्र सिंह (50) और उनके बेटे राजन सिंह (22) की मौत हो गई। हमलावरों में से एक की उसी गांव में ससुराल है। वह होली मनाने अपने कुछ साथियों के साथ चार पहिया गाड़ी से आया था। इसी दौरान गांव के एक युवक की बाइक में चार पहिया से ठोकर लग जाने से मारपीट के बाद विवाद गहरा गया। पुलिस ने मामले में योगेंद्र के छोटे बेटे वीर बहादुर की तहरीर पर तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे की है। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने घटना स्थल का जायजा लिया। 

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाने के खमुुआ गांव के रहने वाले राजेश पांडेय की विशुनपुर बगही गांव में पारस मिश्र के घर ससुराल है। वह होली के दिन अपने साथियों के साथ होली खेलने अपनी ससुराल पहुंचा था। गांव के करीब बाइक से जा रहे राजन सिंह की बाइक में चार पहिया से ठोकर लग गई। इस बात को लेकर चार पहिया सवार युवकों से विवाद हो गया। बाइक सवार युवक के समर्थन में कुछ और गांव वालों के आ जाने से दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। गांव वालों की संख्या बढ़ती देखकर चार पहिया सवार भागने लगे। कुछ युवकों ने उनका पिड़रा पुल तक पीछा किया। जब चार पहिया सवार रुद्रपुर की ओर भाग गए तो युवक लौट आए। कुछ देर बाद वही चार पहिया गांव से होकर गुजर रहा था। यह देखकर राजन और उसके पिता योगेंद्र और गांव के दो अन्य लोग दो पहिया से पीछा करने लगे। उन्होंने हौली बलिया गांव के पास चार पहिया को घेर लिया। तभी चार पहिया सवार युवकों के समर्थन में बाइक से दो और युवक आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने योगेंद्र सिंह और उनके बेटे राजन सिंह के सीने में चाकू मार दिया।  योगेंद्र और उनका बेटा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने योगेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। हालात गंभीर देखकर राजन को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां देर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस योगेंद्र के बेटे की तहरीर पर गांव के पारस मिश्र, कुबेर मिश्र, बांसगांव थाने के खमुआ गांव के राजेश पांडेय सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। इस बाबत सीओ ब्रजेंद्र राय ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed