फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Family members expressed fears of assassination

परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 16 Oct 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Fri, 16 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 गोरखपुर के मियां बाजार में बीएससी के छात्र की मौत को लेकर तरह तरह की आशंकाए व्यक्त की जा रही है। मृतक छात्र रुद्रपुर के महेशपुर गांव का रहने वाला था। संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव छत की सीढ़ी पर मिला। परिवार वालों ने छात्र के हत्या की आशंका व्यक्त की है। 

छात्र की मौत की खबर पर उसके परिवार में कोहराम मचा है। परिवार वाले घटना को लेकर हतप्रभ है। उन्होंने मामले में केस दर्ज कर गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

महेशपुर के रहने वाले माधवेंद्र सिंह अपने बुआ बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कनईल गांव की रहने प्रेमलता सिंह के साथ मिया बाजार में किराया का कमरा लेकर पढ़ाई करता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव मकान की छत से उतरने वाली सीढ़ी पर मिला। 

युवक के गले में चादर का फंदा लगा था और कान में ईयरफोन था। उसके सीने और पैर की घुट्टी में चोट के निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण दम घुटना और सीने में चोट लगना बताया गया है। मृतक युवक के पिता धीरेंद्र सिंह बंगलौर की एक कंपनी में काम करते है। 

बेटे की मौत के बाद उनकी हालत खराब होती जा रही है, वहीं उसकी मां सरोज देवी का रो रोकर बुरा हाल था। बाबा योगेंद्र सिंह नाती की मौत पर बेजार होकर रो रहे थे।

 मृतक के पिता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल की स्थिति को देख कर यह साफ पता चल रहा है कि उनके बेटे की हत्या कर आत्म हत्या की कहानी बनाने का प्रयास किया गया है। 

वह रात में खाना खाकर छत पर सोने गया था। उसके सीने और पैर में चोट के निशान बता रहे है कि उसे पीट कर मारा गया है। 

मृतक के पिता ने पूरी घटना का गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed