फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   eight conection disconect, FIR on five people

आठ लोगों का कनेक्शन कटा, पांच पर केस

Tue, 27 Oct 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को नगर में छापामारी की। इसमें आठ बड़े बिजली बिल बकायादारों का कनेक्शन कटा और पांच लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा कम लोड पर अधिक बिजली उपयोग कर रहे एसआर टावर का विद्युत लोड बढ़ाया गया। इस दौरान 89 हजार रुपये की वसूली की गई।
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बकायादारों से बिल वसूलने के लिए विभागीय अफसरों पर उच्चाधिकारियों का काफी दबाव है।
इसको लेकर इधर कई दिनों से नगर में एसडीओ प्रभुनाथ के नेतृत्व में टीम गठित कर बिजली कर्मचारी छापामारी कर रहे है। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े जाने वाले लोगों पर केस भी दर्ज हो रहा है और बकायादारों को कनेक्शन भी काटा जा रहा है।
नगर के सलाहाबाद, पाठशाला रोड तहसील वार्ड में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी का जांच की। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए सलाहाबाद वार्ड की सुमित्रा देवी, धर्मा देवी, गीता देवी, सुषमा देवी और तहसील वार्ड की सीमा सिंह पकड़ी गई।
विज्ञापन

इनके खिलाफ जेई मनोज मिश्र ने विद्युत चोरी का केस कोतवाली में दर्ज कराया है। इसके अलावा टीम ने एसआर टावर में कम लोड का कनेक्शन लेकर अधिक बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआर टावर में विद्युत लोड को देखते हुए 14 किलो वाट लोड बढ़ा दिया गया और जुर्माना वसूला गया। वहीं वर्ष 2007 से एक प्राइवेट बैंक का बिल जमा नहीं था।
विभाग ने हिसाब किया तो 4.50 लाख रुपये बिल बकाया निकला। इस दौरान एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाना और बकायादारों से बिल की वसूली करने के लिए चल रहा अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed