{"_id":"5b269f094f1c1ba96e8b8906","slug":"eat-posion-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। परिवार वालों की बंदिशों से आजिज आकर प्रेमी युगल ने शनिवार की देर रात जहर खा लिया। उपचार के दौरान गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह प्रेमी शाहिद (21) ने दम तोड़ दिया। जबकि प्रेमिका का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है।
इलाके के अलग-अलग वर्ग के युवक-युवती कुछ वर्षों से एक-दूसरे के करीब थे। दोनों शादी भी करना चाह रहे थे, मगर घरवाले तैयार नहीं थे। उनके प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो लड़की के घरवालों ने उस पर बंदिशें लगा दीं। युवक के परिजन भी उस पर नजर रखने लगे। साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके प्रेमी युगल को यह मंजूर नहीं था। कुछ दिन तक वे चोरी-छिपे मिलते रहे, मगर जब बंदिशें और बढ़ीं तो उन्होंने एक साथ दुनिया छोड़ने का मन बना लिया। शनिवार रात दोनों चुपके से घर से निकले। एक गांव में पहुंचकर एक साथ जहर खा लिया। कुछ देर बाद घर लौटने पर जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो आननफानन में दोनों को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान रविवार सुबह शाहिद ने दम तोड़ दिया। प्रेमिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बाबत रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर विजय नारायण का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।