फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drug salesmen robbed of 30 thousand

दवा सेल्समैन से 30 हजार की लूट

Sat, 16 Jul 2016 11:02 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 16 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Drug salesmen robbed of 30 thousand
रोशन - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भटनी और सलेमपुर से वसूली कर लौट रहे सेल्समैन से बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूट लिया। घटना शुक्रवार की देर रात जेल के पास हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने शुक्रवार को भी केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के भीमपुर रघवापुर निवासी रोशन मोहन रोड स्थित जायसवाल ड्र्ग एजेंसी पर सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। शुक्रवार को वह भटनी और सलेमपुर के दवा व्यवसायियों से दवा के बकाए रकम को लेने गए थे। देर शाम वह रकम लेकर देवरिया आ रहे थे। रात करीब आठ बजे वह जेल के पास पहुंचे थे कि अचानक तेज बारिश होने लगी।
विज्ञापन


इसके कारण जेल के पास वह भीगने से बचने के लिए छुप गए। वहां कई लोग भी बारिश से बचने के लिए छुपे थे। बारिश कम होने पर लोग चले गए। सेल्समैन भी जाने की तैयारी कर रहा था कि अचानक बाइक सवार हेलमेट पहने दो युवक पहुंचे और पीटने करने लगे। सेल्समैन अभी कुछ समझ पाता कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने बैग छीनकर भाग निकला। बैग में करीब 30 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सेल्समैन ने इसकी जानकारी एजेंसी के मालिक को दी। रात में ही पीड़ित की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई। इस बाबत प्रभारी कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed