{"_id":"dd8ae360b9f5aff40dcb0b329d5a64ca","slug":"disruption-on-crack-electricity-poll-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल टूटने पर हंगामा किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत पोल टूटने पर हंगामा किया
अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शनिवार को विद्युत पोल टूटने पर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने सड़क जाम कर कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा कर शांत किया। उन्होंने विद्युत पोल नहीं बदले जाने पर उपखंड कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
कोतवाली से पुन्नी साहू चौराहे को जाने वाली सड़क पर लगा विद्युत पोल सुबह दस बजे नीचे टूट कर झुक गया। पोल टूटते ही चौराहे पर अफरा तफरी मच गई।
नाराज लोगों ने बांस बल्ली लेकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। करीब आधे घंटे तक मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क जाम होने से भारी भीड़ लग गई।
तार ठीक करने पहुंच प्राईवेट बिजली कर्मचारी से लोग उलझ गए। उपभोक्ता परशुराम गुप्ता, अश्विनी वर्मा, सोनू, शुभम कुमार, मनीष कुमार आदि ने बताया कि जर्जर पोल के बारे में विद्युत विभाग के पहले ही सूचना दी गई थी, पर विभाग की लापरवाही के कारण लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
सड़क जाम देख पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा कर मामला शांत कराया। इस संबंध में एसडीओ सत्येंद्र चौहान ने कहा कि जर्जर पोल बदलने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
दशहरे की वजह से नगर में काम नहीं हो पाया। जल्द ही नगर में लगे जर्जर पोल और तार बदल दिए जाएंगे।