ट्रक की ठोकर से छात्रा की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल जो गए। हादसा सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब गौरीबाजार इलाके के भटौली खुर्द चौराहे पर हुआ।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गौरीबाजार के परषोतिमा निवासी रेखा गांव के दुर्गेश की बाइक से स्कूल जा रही थी। रास्ते में उसकी मुलाकात इंदूपुर गांव की रहने वाली सहेली पूजा से हो गई।
तीनों एक ही बाइक से स्कूल के लिए निकले। लेकिन रास्ते में तीनों ने तरकुलही देवी मंदिर जाने का निर्णय लिया। गौरीबाजार ओवरब्रिज के बाइपास होते हुए तीनों गोरखपुर की तरफ निकल रहे थे।
भटौली खुर्द चौराहे के पास गिट्टी लदी ट्रक को दुर्गेश ने ओवर टेक करने का प्रयास किया। संतुलन खराब होने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सबसे पीछे बैठी पूजा ट्रक के नीचे आ गई।
मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे में दुर्गेश और रेखा को हल्की चोटें आईं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया है।
गाड़ी सोनभद्र से गिट्टी लेकर चौरीचौरा जा रही थी। एसओ ने बताया कि दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। वाहन पुलिस के कब्जे में है।