फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chit-fund company get awey with 40 lacks

40 लाख लेकर चंपत हुई चिट फंड कंपनी

Tue, 27 Oct 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
नगर में एक चिट फंड कंपनी ग्राहकों का 40 लाख रुपये लेकर चंपत हो गई है। लोगों के बढ़ते दबाव को देखते हुए कंपनी में कार्य करने वाले वर्कर भी कुछ दिन पूर्व फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कंपनी के वर्कर्स और एजेंट के जरिए पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
नगर के बस स्टैंड के समीप एसआर टावर में यूनीकोर मैचुअल बेनीफिट लिमिटेड कंपनी संचालित हो रही थी। इसमें लार, भागलपुर, सलेमपुर और भटनी इलाके के 100 से अधिक लोगों ने करीब 40 लाख रुपये जमा किया था। आठ माह पूर्व फरवरी में कंपनी के सीएमडी शिवअवतार तिवारी का निधन हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद करीब दो माह तक कंपनी का कार्य ठीक ढंग से नहीं चला। कंपनी से जुड़े एजेंट का दबाव पड़ने लगा तो वर्करों कार्य शुरू किया।
इसके बाद एजेंट और रकम जमा करने वाले लोग रुपये की मांग कंपनी के वर्करों  से करने लगे। इसके लिए कई बार विवाद भी हुआ।
मामला गंभीर होता देख सभी वर्कर कंपनी छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद से रकम जमा करने वाले लोग परेशान हैं। चिटफंड कंपनी में कार्य करने वाले अधिकांश वर्कर बिहार के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कुंडौली गांव निवासी रामबहादुर कुशवाहा, लार चौक मोहल्ला निवासी फागू कुशवाहा, बलिया दक्षिण गांव निवासी श्रीकांत विश्वकर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed