फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   child rushed by election vehicle

प्रचार वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Sun, 25 Oct 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रचार गाड़ी की चपेट में आने से शनिवार को एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक और प्रचारक वाहन छोड़कर फरार हो गए। इससे आक्रोशित गांव वालों ने प्रचार वाहन को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लाश को पीएम के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सीवान जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के उखई टोला निवासी लक्ष्मण सिंह की पांच वर्षीय बेटी प्रीति सड़क के किनारे खेल रही थी।
इसी बीच दोपहर में बड़हरिया विधानसभा के निर्दल प्रत्याशी लालशा पटेल के इधर से गुजर रहे प्रचार वाहन की चपेट में प्रीति आ गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक और इसमें सवार प्रचारक वाहन छोड़कर फरार हो गए। मौके पर आक्रोशित गांव वालों ने प्रचार वाहन में आग लगा दिया।
एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से वाहन में लगी आग को बुझाया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसा से गांव वालों में अक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सराय ओपी थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed