{"_id":"91f041193ba41c7f43047db9ae385f7b","slug":"caught-tractor-trolly-envalve-in-sand-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू खनन में लगी ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध बालू खनन में लगी ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गईं
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोक के बावजूद रामपुर कारखाना में छोटी गंडक नदी के कई घाटों पर बालू का अवैध खनन चल रहा है। अहिरौली घाट पर डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान में नौ ट्रैक्टर और आठ ट्रालियां पकड़ी गई। इनमें तीन ट्रालियों पर बालू लदा था। छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर चालक भाग निकले।
छोटी गंडक नदी में अवैध बालू खनन का काम जोरों पर है। लोगों का कहना है कि इस धंधेे में तहसील प्रशासन और पुलिस की मिली भगत से अवैध खनन का काम चल रहा है।
शनिवार को जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव को किसी ने सूचना दी कि छोटी गंडक नदी के अहिरौली घाट पर बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन हो रहा है।
डीएम ने एसडीएम सदर अजय कुमार श्रीवास्तव को तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया। दोपहर बाद करीब एक बजे एसडीएम घाट पर पहुंचे।
रास्ते में तीन ट्रालियों पर बालू लादकर ले जाता देखकर एसडीएम ने पुलिस को पकड़ने का निर्देश दिया। प्रशासन से बचने के लिए चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव में घुस गए।
वहीं एसडीएम के अहिरौली घाट पर पहुंचते ही खलबली मच गई। छह से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों को बालू लादने के लिए खड़ा किया गया था।
एसडीएम की गाड़ी देखते ही सभी ट्रैक्टर के चालक भाग खड़े हुए। अवैध कारोबारी भी धीरे से खिसक लिए। एसडीएम ने सभी ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम सदर का कहना है कि नौ ट्रैक्टर और आठ ट्रालियां पकड़ी गई हैं। इस बाबत डीएम अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम को मौके पर भेजा था।
ट्रैक्टर, ट्राली पकड़ी गई हैं। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।