फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   businessman shot dead

घर में घुसकर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Tue, 17 Nov 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Tue, 17 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

सदर कोतवाली, कतरारी गांव के छेरिहवां टोले पर घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह लेन देन बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर शराब की तीन बोतलें भी मिली हैं। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी पंकज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सदर कोतवाली, कतरारी गांव के छिरियहवां टोला निवासी राजाराम यादव 45 पुत्र शारदा यादव कारोबारी थे। पुलिस के मुताबिक, वह सूद का काम करते थे। सोमवार की रात वह मकान में परिवार के सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। बगल वाले कमरे में उनकी बेटियां प्रीति (18), पूूजा (16), पिंकी (14), बेटा ललित (6) सो गए। रात में करीब एक बजे बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया और राजाराम के दाहिने कान के पास गोली मार दी। गोली लगते ही वह छटपटाने लगे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी की नींद खुल गई। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे भी पीटा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और तीन बीयर की बोतलें बरामद की। घटना की सूचना पर सीओ सुशील कुमार सिंह और इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि लूट की नियत से हत्या नहीं हुई है। मृतक के पाकेट से 30 हजार से अधिक रुपये मिले हैं। एसपी पंकज कुमार का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed