फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brhaz student compromised by the Principal, the people raging

बरहज में प्रिसिंपल ने छात्रा से छेड़छाड़ की, लोग भड़के

Wed, 04 Nov 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बरहज
अमर उजाला ब्यूरो /बरहज Updated Wed, 04 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

 छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी न होने पर नाराज लोगों ने बुधवार को थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दी। 

पुलिस से नोकझोंक के दौरान लोगों ने पुलिस जीप पर डंडे पटके। लोगों के उग्र तेवर देखकर पुलिस बैकफुट पर आ गई और मान मनौव्वल में जुट गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इस दौरान लोगों के उग्र तेवर को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही।   

नगर के विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अरविंद त्रिपाठी पर मंगलवार को 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। प्रधानाचार्य की करतूत सुनते ही नाराज परिवार और गांव के लोग शिक्षण संस्थान पहुंच गए। वहां कुछ लोगों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर बीच बचाव कर दिया।

 कोई कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को बड़ी संख्या में गांव के लोग बरहज तहसील पहुंचे। लोगों का आरोप है कि प्रधानाचार्य कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकत कर चुका है। उन्होंने प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की, फिर नारे लगाते हुए थाने पहुंचकर घेराव किया। 

दो घंटे तक धरने पर बैठने के बाद भी जब पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया तो लोगों का गुस्सा बढ़ गया। वे नारेबाजी करते हुए मुख्य चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया। 

लोगों के तेवर को देखकर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पास्को एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। जाम में शामिल लोग प्रधानाचार्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए, जिससे ढाई घंटे तक जाम लगा रहा।

 जिस पर सीओ सुधीर शर्मा ने 24 घंटे में आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। उनके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे

। इस दौरान रणविजय, रामप्रताप सिंह, मनोज सिंह, अनूप सिंह, संदीप सिंह, उमा यादव, दुर्गेश जायसवाल, रमेश यादव, उमेश सिंह, जीतू सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed