फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bodies found hanging 0

फंदे से लटका मिला शव

Mon, 06 Mar 2017 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 06 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bodies found hanging 0
विवाहिता की मौत से गुमशुम बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
भटनी। बंद कमरे में फंदे से लटकती हुई विवाहिता की लाश मिली। सुबह घरवालों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस ने एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


खिरिया गांव निवासी विजय यादव की 32 वर्षीय पत्नी मीना की लाश सोमवार को सुबह घरवालों ने बंद कमरे में छत की कुंडी में फंदे से लटकता हुआ देखा। महिलाओं के रोने का शोर सुनकर गांववाले जुट गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का फाटक तोड़कर शव को उतारा और इसके मायके गोपालगंज के विजयीपुर थाना के विलरूआ सूचना दी।
विज्ञापन


विवाहिता के चचेरा भाई गिरेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता का मोबाइल कब्जे में लिया। इस मोबाइल पर अंतिम बात मीना की बुआ की बेटी से देर रात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उससे बात कर कुछ जानकारियां हासिल की। पुलिस घटना को गृहकलेश से जोड़कर देख रही है। एसओ अशोक सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed