{"_id":"5a8dad214f1c1b187e8b7832","slug":"bike-stalled-from-a-truck-standing-on-the-intersection-the-owner-of-the-kiln-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारीपुर चौराहे पर खड़े ट्रक से बाइक भिड़ी, भट्ठा मालिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारीपुर चौराहे पर खड़े ट्रक से बाइक भिड़ी, भट्ठा मालिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
मृत भट्ठा व्यवसायी शारदा यादव।
- फोटो : अमर उजाला
देवरथिया/भलुअनी/करुअना। भलुअनी क्षेत्र के बारीपुर चौराहे के समीप बालू लदे खड़े ट्रक से बाइक जा भिड़ी। इससे बाइक सवार भट्ठा मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 24 घंटे के अंदर इस खड़े ट्रक से भिड़कर तीन लोगों की जान जा चुकी है।
बरडीहा चंदन गांव निवासी शारदा यादव 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय परमहंस का भलुअनी क्षेत्र के लाला फुलवरिया गांव के समीप ईंट-भट्ठा है। परिजनों का कहना है कि वह रोज की भांति मंगलवार को ईंट-भट्ठे पर गए हुए थे। रात 11 बजे बाइक से वापस देवरिया स्थित आईटीआई के समीप बने अपने मकान पर जा रहे थे। बारीपुर से दक्षिण देवरिया मार्ग पर बालू लदे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी मनभावती देवी दहाड़े मारकर रोने लगीं। परिवार में कोहराम मच गया। लगातार दो रात एक ही जगह हुए हादसे के बाद भी प्रशासन के जिम्मेदारों ने ट्रक को नहीं हटवाया है। इस संबंध में भलुअनी की प्रभारी निरीक्षक सरोज शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर पहले से ड्यूटी दे रहे पुलिसवाले उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दिए और जिला अस्पताल पहुंचाया।