फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider hit the girl, death

बाइक सवार ने महिला को टक्कर मारी, मौत

Sun, 22 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 22 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

तेज रफ्तार में जा रहे एक बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

 महिला खेत से मूंगफली निकाल कर सड़क पर डंठल रख रही थी कि इतने में बाइक ने महिला के कमर में टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम कराने को देवरिया भेज दिया। घटना शनिवार की शाम करीब छह बजे की है।

अकटहिया उर्फ मटियरी गांव के रहने वाले गब्बूलाल निषाद ने अपने खेत में मूंगफली की बुआई कर रखी है। शनिवार को उनकी 47 वर्षीय पत्नी जलेबीइया देवी मूंगफली निकलवा रही थी। 

शाम होता देख महिला स्वयं डंठलों को निकाल कर खेत के किनारे सड़क की पटरी पर रखने लगीं। इस दौरान चौराहे से रनिहवा की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। 

महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। खेत में काम कर रहे लोगों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। अंदरूनी गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के आधे घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई।

 महिला की मौत पर उसके बेटे रामकिशुन और तीन बेटियों का रो रोकर बुरा हाल था। गांव वालों के अनुसार टक्कर मारने वाली बाइक की डिग्गी में कुछ शराब की बोतलें भी मिली। 

कोतवाली प्रभारी रामअशीष यादव ने कहा कि महिला का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवार युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed