{"_id":"59304bf74f1c1bac0dbdc030","slug":"bike-loot-by-killing-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर बाइक लूटी
देवरिया
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। दोस्त के साले की तिलक से लौट रहे युवक की हत्या कर बदमाश बाइक, मोबाइल और चेन लूट ले गए। घटना विजयीपुर इलाके के उत्तर गंगाछापर मझवलिया की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजयीपुर थानाक्षेत्र के भरपुरवां बकइनिया गांव निवासी रविप्रकाश तिवारी अपने मित्र धर्मेंद्र पांडेय के साले के तिलक समारोह में फुलवरिया थानाक्षेत्र के तरकुलही सेलारकला गांव गए थे।
रात दस बजे के करीब बाइक से घर लौट रहे थे। गंगाछापर-रामनगर मेन रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविप्रकाश की गाड़ी को ओवरटेक कर पीछे से चाकू मार दिया। युवक के गिरते ही बदमाश उनकी गले से सोने की चैन, मोबाइल और बाइक लूट ले गए। सड़क पर युवक को तड़पता देख अइठी गांव निवासी हरिशंकर सिंह ने विजयीपुर थाने में सूचना दी।
एसओ मौके पर पहुंचे और रवि को अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या और लूट के बाद पुलिस के हाथपांव फूल गए। उच्चाधिकारियों ने थानेदार को फटकार लगाई। जांच में पता चला कि बदमाश भोरे से युवक का पीछा कर रहे थे। एसओ ने कहा कि हत्या के बाद लूटपाट हुई है। केस दर्ज कर जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।