फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attempted rape

भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 08 Nov 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Sun, 08 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी के साथ दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर भाभी की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

 पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार से अलग रह रहा देवर उसके प्रति बुरी नियत रखता है। वह आते-जाते छेड़खानी करता है और फब्तियां कसता है। 

मना करने पर वह नहीं मानता है। महिला ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को वह घर से बाहर गई हुई थीं। अकेला देखकर देवर भी पीछे-पीछे आने गला। गांव के बाहर कुछ दूर पर ही उसने पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। 

महिला के पुरजोर विरोध की वजह से वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका। इससे नाराज होकर उसने जमकर पिटाई कर दी। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़कर आए। 

लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। पीड़ित महिला ने उपचार के बाद सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

सदर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी का कहना है कि महिला ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। देवर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed