फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   after defeat shocked BDC candidate dead

हार के सदमे से बीडीसी प्रत्याशी की मौत

Tue, 03 Nov 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मदनपुर (देवरिया)
अमर उजाला ब्यूरो/ मदनपुर (देवरिया) Updated Tue, 03 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

 बीडीसी सदस्य पद पर चार बार से हार का मुंह देखने वाले राधेश्याम की सदमे से मौत हो गई। वह भलुअनी ब्लॉक के बरडीहा अली गांव से बीडीसी सदस्य पद पर प्रत्याशी थे।

 परिवार वालों का कहना है कि चुनाव में हारने पर वह तनाव में आ गए और इससे उबर नहीं सके।

बरडीहा गांव के 50 वर्षीय राधेश्याम पेशे से किसान थे। वह बरडीहा अली वार्ड नंबर 52 से बीडीसी सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। भलुअनी ब्लॉक के इस वार्ड से वह इससे पहले तीन बार चुनाव लड़ च़ुके थे।

 लेकिन उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा था। चौथी बार भी वह चुनाव मैदान में थे। उन्हें लोगों के सहानुभूति की मिलने से जीत की पूरी उम्मीद थी। 

रविवार को मतगणना में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चौथी बार भी हारने पर वह हताश हो गए और मतगणना के बाद घर लौटते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवारवालों ने उनको समझाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। दो दिनों तक बिस्तर पर पड़े रहे। 

मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी हेमंती देवी ने बताया कि चुनाव हारने के  बाद वह दुखी हो गए थे। उनको हम सब लोगों ने समझाया। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। डॉक्टर से पूछकर उनको दवा दी गई लेकिन मानसिक तनाव से उबर नहीं पाए। 

उसके चार संतान में एक की शादी हो गई हैं। बाकी तीन बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी अब पत्नी पर आ गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed