फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Additional Director Treasury arrested in killing of Driver

चालक की हत्या में अपर निदेशक कोषागार गिरफ्तार

Mon, 23 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 23 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
  Additional Director Treasury arrested in killing of Driver
हत्या का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया।
कुछ समय पहले खुद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के आरोप लगाकर सुर्खियों में आए आजमगढ़ के अपर निदेशक कोषागार रामानंद पासवान को अपने ड्राइवर के कत्ल में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के लिए मुखबिरी करने का शक गहराने पर उन्होंने दो लाख की सुपारी देकर कांट्रेक्ट किलर से निजी ड्राइवर संजय पटेल की हत्या करवा दी। हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए सड़क पर शव डलवाकर वाहन से कुचल दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने देवरिया के मूल निवासी अपर निदेशक के साथ-साथ तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रामपुर कारखाना के सकरापार खुर्द निवासी संजय पटेल (40) का शव 12 मई को देवरिया-बेलडाड मार्ग पर भलुअनी इलाके के फुलवरिया गांव के पास मिला था। शव के ऊपर से गाड़ी का पहिया उतरा होने के कारण पहली नजर में मामला हादसे का लगा लेकिन घर वालों के शक तथा अन्य परिस्थिति देख पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइंस में पत्रकारवार्ता करके एसपी प्रभाकर चौधरी ने हत्या की इस घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि आजमगढ़ में अपर निदेशक कोषागार के पद पर तैनात रामपुर कारखाना के बेलवा बाजार टोला सेमरहिया निवासी रामानंद पासवान को हत्या को दोषी बताया। एसपी के मुताबिक अपर निदेशक रामानंद से कुछ दिन पहले खोराबार में पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। तीन अप्रैल को उनके करीबी श्रीराम यादव को महुआडीह में गोली मार कर जख्मी कर दिया था। ड्राइवर संजय की हत्या के बाद पुलिस ने तीनों मामलों को जोड़कर पड़ताल शुरू की और शक के आधार पर रामानंद से कई बार पूछताछ की, जिसमें साफ हुआ कि रामानंद को खुद से रंगदारी मांगने वालों से ड्राइवर संजय के जुड़ाव का शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामानंद से रंगदारी की मांग की चिट्ठी में कसया निवासी इनामी बदमाश ऋषिमुनि तिवारी का जिक्र था लेकिन इस मामले की जांच के समय रामानंद ने आईओ को यह तथ्य नहीं बताया। उन्हें ऋषिमुनि तिवारी की जगह गोरखपुर के प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू पासी और विनोद सिंह की तरफ से रंगदारी की मांग के साथ उनकी हत्या की साजिश रचने के संकेत मिले थे, जिन्हें ड्राइवर संजय लोकेशन देकर मदद कर रहा था।

एसपी ने बताया कि इस राज को बलिया के भीमपुरा इलाके के पूरापतोही निवासी अपने मित्र स्कूल प्रबंधक रामजी चौहान से साझा करते हुए रामानंद ने उन्हीं की मदद से सुपारी किलर मऊ, मधुबन के नई बस्ती दुधारी निवासी रमाशंकर चौहान से संपर्क किया और संजय पटेल को दुधारी बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को भलुअनी के फुलवरिया में फेंककर गाड़ी चढ़ाते हुए हत्या को हादसे में तब्दील करने की कोशिश की गई।


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल जीप बरामद करने के साथ रामानंद पासवान, सुपारी किलर रमाशंकर चौहान, मधुबन नूरूलाईपुर निवासी प्रमोद चौहान, और बरहज राजपुर देवार निवासी रामदुलारे को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक रामजी चौहान और घोसी के सराय गनेश भैसहा निवासी रामविलास पासवान की तलाश है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed