फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of fraud in the sale deed to the land

जमीन बैनामा कराने में धांधली का आरोप

Wed, 04 May 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 04 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of fraud in the sale deed to the land
जमीन बैनामा कराने में धांधली का आरोप - फोटो : demo pic
सलेमपुर में जमीन बैनामा कराने में धांधली का आरोप लगाते हुए एक महिला ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वॉय से उलझ गई। आरोप है कि नाराज महिला ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिया। इसके बाद वह जबरन उसके आवास में चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को घर से बाहर निकाला। वार्ड ब्वॉय ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उक्त महिला वार्ड ब्वॉय का रिश्तेदार बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीएचसी पर तैनात एक वार्ड ब्वाय बुधवार को ड्यूूटी पर तैनात था। सुबह करीब नौ बजे एक महिला अस्पताल में पहुंची और वार्ड ब्वाय पर जमीन बैनामा कराने में धांधली का आरोप लगाने लगी। अभी लोग कुछ समझ पाते कि महिला वार्ड ब्वाय का शर्ट फाड़ दिया और कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेख को भी फाड़ दिए। इसके बाद महिला जबरन वार्ड ब्वॉय के आवास में जाकर बैठ गई।
विज्ञापन



मामला बढ़ता देख वार्ड ब्वॉय ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने समझा बुुझाकर किसी तरह महिला को घर से बाहर निकाला। वार्ड ब्वाय ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। भठवा धर्मपुर वार्ड की रहने वाली महिला का कहना है कि उसने कुछ माह पूर्व एक जमीन खरीदी थी। उसमें वार्ड ब्वॉय ने मध्यस्ता की थी। जमीन पर कब्जा नहीं हो सका। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed