{"_id":"5cb4bf68bdec22146d708b39","slug":"91555349352-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमप्रसंग की ओर घूमी शक की सूई, युवक पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमप्रसंग की ओर घूमी शक की सूई, युवक पर हत्या का केस
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शादी के नौ दिन पहले युवती की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सुरेंद्र नामक युवक पर केस दर्ज कर लिया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि उसका पता स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर रात को पहुंचे एसपी ने घटना स्थल से चाकू का कवर बरामद किया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव निवासी रामदरश कन्नौजिया की बेटी प्रेमशीला (20) रविवार की शाम को अपने दिव्यांग भाई अजीत के साथ गौरीबाजार सामान खरीदने आई थी। वह टेंपो में बैठ कर घर लौट रही थी। शाम करीब 7 बजे युवती सिरजम चौराहा पर उतरी। चौराहा से करीब 200 मीटर पहुंची थी कि एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ उस पर चार वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर युवती का मोबाइल लेकर फरार हो गया। गंभीर रुप से जख्मी युवती को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर सुरेंद्र नाम के युवक पर हत्या का केस दर्ज किया है। तहरीर में युवक का पता अज्ञात दर्शाया गया है। तहरीर में जिक्र है कि मोबाइल पर प्रेमशीला अक्सर सुरेंद्र नाम के किसी युवक से बात करती थी। देर रात को घटना स्थल का एसपी ने निरीक्षण किया। खेत में चाकू का फेंका गया कवर पुलिस के हाथ लगा है। काफी देर तक एसपी गौरीबाजार में रहे। एसपी किरीट राठोड ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम लगी है। एक-दो दिन में घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।