फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नकब लगाकर ज्वेलरी की दुकान में चोरी

नकब लगाकर ज्वेलरी की दुकान में चोरी

Mon, 04 Mar 2019 11:04 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर ज्वेलरी की दुकान में चोरी
बैरौना चौराहे पर स्थित ज्वेलरी की दुकान में टूटी तिजोरी। - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। क्षेत्र के बैरौना चौराहे पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान को रविवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। दुकान में पीछे से नकब लगाकर तिजोरी में रखा दस हजार रुपये नकदी और तकरीबन लाखोें रुपये की कीमत के जेवरात चुरा ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क, सेटअप बॉक्स भी उठा ले गए। पीड़ित ने जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बैरौना गांव निवासी भरत वर्मा की बैरौना चौराहे पर जिला पंचायत के भवन में ज्वेलरी की दुकान है। वह रोज की तरह रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। भरत सोमवार की सुबह मंदिर से दर्शन कर साढ़े नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे। शटर का ताला खोले तो अंदर सामान बिखरा देख होश उड़ गए। दुकान में तिजोरी टूटी थी। उसमें रखे जेवर नहीं थे। दुकान के पीछे दीवार में नकब लगाया गया था। भरत ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को दिए तहरीर में भरत ने लिखा है कि तिजोरी को तोड़कर चोरों ने दस हजार रुपये नकद, ढाई सौ ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी, छह किग्रा चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी हुआ है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक श्यामलाल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed