फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दस दिन हत्या का खुलासा नही होने पर आत्मदाह की चेतावनी

दस दिन हत्या का खुलासा नही होने पर आत्मदाह की चेतावनी

Mon, 04 Mar 2019 11:04 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
दस दिन हत्या का खुलासा नही होने पर आत्मदाह की चेतावनी
अनशनकारियों को समझाते प्रभारी निरीक्षक लार - फोटो : अमर उजाला
लार। प्रधान व सपा नेता सुनील यादव की हत्या की गुत्थी डेढ़ माह बाद भी नहीं सुलझी। इसको लेकर प्रधान की पत्नी सीमा यादव सपा नेताओं के साथ सोमवार को थाना गेट पर धरना शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख एसओ ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। डीएम अमित किशोर ने प्रधान की पत्नी से बात कर हत्या की खुलासा के लिए 10 दिन का वक्त मांगा। प्रधान की पत्नी ने 10 दिन पर खुलासा नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी के साथ धरना समाप्त किया। घटना के खुलासा नहीं होने से नाराज सपा नेता ओपी यादव, प्रधान की पत्नी सीमा यादव समेत जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश यादव 10 बजे थाना गेट पहुंच धरने पर बैठने की तैयारी करने लगे। यह देख प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे। एसओ विजय सिंह गौर अनशन स्थल पहुंच लोगों को समझाने लगे। सीमा ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस पर हत्या का खुलासा नहीं करने का आरोप मढ़ा। मामला बढ़ता देख एसओ ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद डीएम अमित किशोर ने पत्नी से फोन पर बात की और कहा कि हमें 10 दिन का वक्त मांगा और कहा पुलिस घटना के करीब पहुंच गई है। 10 दिनों के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। सीमा डीएम की बातों को मान गईं। उन्होंने ने कहा कि पुलिस प्रशासन 10 दिनों के अंदर घटना का खुलासा नहीं करती है तो परिजनों संग लार थाने पर आत्मदाह करूंगी। इस दौरान प्रज्ञानंद यादव, बृजेश यादव, रजनीश पटेल, उदयभान उपाध्याय, शकील अंसारी, अरुण यादव, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed