{"_id":"5c7abceabdec224a3d3ff6e2","slug":"91551547626-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीबीआई बैंक के मैनेजर समेत तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईडीबीआई बैंक के मैनेजर समेत तीन पर केस
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। खाते से फर्जीवाड़ा कर 2.50 लाख रुपये निकालने के मामले में आईडीबीआई बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
कुसुम ट्रेडर्स गंगा वाटिका के संचालक सतीश चंद्र का बैंक अकाउंट राघवनगर के आईडीबीआई बैंक में है। 10 जनवरी को 2.50 लाख रुपये का चेक किसी फर्म के नाम भेजने के लिए संचालक ने जमा किया, लेकिन रकम उस फर्म के अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हुआ और अकाउंट से रुपये निकलने का मैसेज भी सतीश के मोबाइल पर आ गया। दूसरे दिन बैंक पहुंचे सतीश को कर्मचारियों ने चेक गायब होने की बात कही और टाल-मटोल करने लगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से किया, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कह मामले को टाल दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आईडीबीआई बैंक के मैनेजर अंबुज गुप्ता, असिस्टेंट मैनेजर सुनैना गुप्ता, कैशियर रवि सिंह पर धोखाधड़ी और कूटरचित तरीके से अकाउंट से रुपये निकालने का केस दर्ज किया है। इस बाबत कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।