फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रधान हत्याकांड की जांच के लिए बनी नई टीम

प्रधान हत्याकांड की जांच के लिए बनी नई टीम

Tue, 19 Feb 2019 11:04 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रधान हत्याकांड की जांच के लिए बनी नई टीम
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मटियरा जगदीश के प्रधान सुनील यादव हत्याकांड की जांच के लिए मंगलवार को एसपी ने नई टीम का गठन किया है। सलेमपुर सीओ सीताराम के नेतृत्व में 11 पुलिसकर्मियों को टीम में शामिल किया गया है। मंगलवार को गांव पहुंचे सीओ ने नए सिरे से घटनास्थल का निरीक्षण किया और गांव में संचालित स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव के प्रधान सुनील यादव को गोली मारकर 37 दिन पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में प्रधान के पिता की तहरीर पर गांव के पूर्व प्रधान भानुप्रकाश समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। हत्या में शामिल शूटरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी लगा दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लापरवाही के आरोप में एसपी ने तत्कालीन एसओ अनिल सिंह को लाइन हाजिर करते हुए विजय सिंह गौर को लार थाने की कमान सौंपी। मंगलवार को एसपी ने सलेमपुर सीओ सीताराम के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया। इसमें भाटपाररानी सीओ दिनेश सिंह, एसओ लार विजय गौर, दरोगा राकेश पांडेय, सलेमपुर कोतवाली के दरोगा मनोज प्रजापति, सिपाही केशव दुबे, सूबेदार यादव, प्रवीण चौहान, राजेश सिंह, ममता यादव और चांदमती को शामिल किया गया है। मंगलवार को सीओ मटियरा जगदीश पहुंचे प्रधान के परिवार से मिले। गांव में जहां पर भ्रूण मिला था, उसका निरीक्षण भी किया। इसके बाद वह गांव में संचालित हो रहे एक प्राइवेट स्कूल पर पहुंचे और स्कूल में लगा सीसीटीवी फुटेज को देखा। पुलिस के गांव में पहुंचने से लोगों में हलचल बढ़ गई। करीब एक घंटे तक पुलिस टीम गांव में जमी रही। इस बाबत एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि घटना के पर्दाफाश में पुरानी टीम सक्रिय नहीं हो पा रही थी। इस लिए नई टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed