{"_id":"5c61bdbbbdec22270f4fcf53","slug":"91549909435-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास एक किराने की दुकान में रविवार की रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सोमवार की भोर में लोगों ने धुंआ उठता देखकर फायर सर्विस को सूचना दिया। फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
शहर के रुद्रपुर रोड लक्ष्मीनारायण मोहल्ले के रहने वाले रामाश्रय त्रिपाठी की मोहल्ले में ही किराने की दुकान है। रोज की तरह रविवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चले आए। रात में किसी समय शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह कुछ लोग टहलने के लिए निकले। लोगों ने फायर सर्विस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने आग बुझाई लेकिन तब तक सब जल चुका था। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी।