फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हथकड़ी की रस्सी काटकर हत्यारोपी फरार

हथकड़ी की रस्सी काटकर हत्यारोपी फरार

Thu, 16 Aug 2018 11:30 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
हथकड़ी की रस्सी काटकर हत्यारोपी फरार
Jail
देवरिया। जिला न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया मासूम बेटी का हत्यारोपी गुरुवार को हथकड़ी की रस्सी काटकर फरार हो गया। पुलिस कस्टडी से हत्यारोपी के फरार होने के बाद महकमे में खलबली मची है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी दीपू डोम ने पत्नी से विवाद के बाद दो अगस्त की रात मासूम बेटी राधिका (2) को गला घोंटकर मार दिया था। शव को पास के पोखरे में फेेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ा तब उसी ने बेटी का शव बाहर निकाला। पत्नी की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। बुधवार को पुलिस ने उसे पकड़ा। बताते हैं कि गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में उसे पेशी के लिए तरकुलवा पुलिस लेकर आई थी। इस दौरान उसने पुलिस कर्मियों से शौच के लिए जाने की बात कही। जैसे ही पुलिस कर्मी दूसरी तरफ घूमे, दीपू ने हथकड़ी की रस्सी काट दी और फरार हो गया। जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक कहीं पता नहीं चल पाया था। एएसपी गणेश साहा का कहना था कि घटना की जानकारी मिली है। खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

तरकुलवा पुलिस की कस्टडी से बंदी के फरार होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में पेशी के लिए लाई गई युवती पुलिस को चकमा देकर भाग गई थी। दो दिन बाद उसे पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed