फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामपुर कारखाना में 48 बूथों पर रहेगी अतिरिक्त फोर्स

रामपुर कारखाना में 48 बूथों पर रहेगी अतिरिक्त फोर्स

Sat, 11 May 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना में 48 बूथों पर रहेगी अतिरिक्त फोर्स
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के 48 बूथ पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। इन बूथों को अति संवेदनशील होने के चलते ऐसा फैसला किया गया है। थानाक्षेत्र अंतर्गत पथरदेवा विधानसभा के 41 तो रामपुर कारखाना के सात बूथों पर बवाल की आशंका के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

जिले की सदर सीट के लिए 19 मई को मतदान होना है। सकुशल मतदान कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रामपुर कारखाना एसओ विनय सिंह की देखरेख में पुलिस कर्मियों ने थानाक्षेत्र के मतदान स्थलों को पांच श्रेणियों में बांटा है। इनमें सामान्य, बरनेबुल, अति संवेदनशील, संवेदनशील और क्रिटिकल श्रेणी शामिल है। सामान्य श्रेणी वाले मतदान स्थल को छोड़कर अन्य पर अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे। इन बूथों पर जवानों को छत पर भी तैनात किया जाएगा। बरनेबुल श्रेणी में करनपुर ऊर्फ पचफेड़ा और रामपुर कारखाना नगर मतदान स्थल है। क्रिटिकल श्रेणी में सामीपट्टी, पहाड़पुर और मुगलपुरा को रखा गया है। अति संवेदनशील में डुमरी, मुंडेरा मिश्र, गौरा, परसा, गोरयाघाट, बिंदवलिया, गोठा रसूलपुर, हरैया बसंतपुर, महुआडीह, रामपुर दुबे, पिपरा मदन गोपाल, अरईपार, भरथापट्टी, डिघवा, शामपुर, बरवां मीरछापर, देसही देवरिया, शाहजहांपुर, मुंडेरा, इमिलिया, पकड़ी वीरभद्र, मठ भगवान, पिपरा दौला कदम, सहोदरपट्टी के बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed