{"_id":"5c7abcddbdec222bf4529e46","slug":"81551547613-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में हादसा, लार के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया में हादसा, लार के तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
ट्रक से टकराने से क्षतिग्रस्त बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार/भागलपुर (देवरिया)। तिलकोत्सव से लौट रही बोलेरो बेकाबू होकर उभांव (बलिया) थाने के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। शुक्रवार देर रात हुए हादसे में लार के धरहरा गांव निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। चार अन्य जख्मी हैं। उनका इलाज बलिया जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना से गांव में मातम है।
धरहरा के पवनेश सिंह की बेटी की शादी बलिया के रसड़ा गांव में तय है। शुक्रवार शाम गांव के लोग भी तिलक समारोह में शरीक होने रसड़ा गए थे। वहां से लौटते में उभांव थाने के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बोलेरो टकरा गई। उसमें सवार श्रीकांत पांडेय (65), सीताराम सिंह (70) और विजय शंकर उर्फ राहुल पांडेय (30) की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल यादव (30) निवासी बिरनी, विक्रम सिंह (60), श्रीराम सिंह (70) और योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। हादसे के शिकार श्रीकांत पांडेय की पत्नी जनकदुलारी देवी, सीताराम सिंह की पत्नी मुन्नी देवी और विजय शंकर पांडेय उर्फ राहुल पांडेय की पत्नी कविता व बेटी अमृता छह वर्ष आयुषी दो वर्ष घटना के बाद से ही बदहवास हैं।